सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के 3 डायरेक्टर्स अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार को हिरासत में लेने का आदेश दिया। शीर्ष कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीनों डायरेक्टर्स को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने कहा है कि दस्तावेज देने तक तीनों लोग पुलिस की हिरासत में रहेंगे।
