रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बंगलूरू में स्वदेशी तकनीक पर विकसित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरा है। बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की किसी लड़ाकू विमान में यह पहली उड़ान है। इसके साथ ही वह पहले ऐसे रक्षा मंत्री भी बन गए हैं जिन्होंने तेजस में उड़ान भरी है। तेजस में उड़ान भरने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उड़ान बहुत सहज, आरामदायक रही, मैं रोमांचित था। उन्होंने कहा कि मैंने तेजस को इसलिए चुना क्योंकि यह स्वदेश में निर्मित है। रक्षा मंत्री ने कहा कि तेजस दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों ने तेजस विमानों की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है।