कांग्रेस के राष्टीय महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। वह पिछले 18 दिन से अनशन कर रहे हैं। रावत ने पटेल के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया।
उन्होंने पटेल को अनशन खत्म करने और इस मुद्दे को उजागर करने के लिए विरोध का कोई और माध्यम अपनाने की सलाह दी है। रावत ने कहा, मैंने उनसे कहा है कि उनका जीवन देश के किसानों, पाटीदारों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं उनसे अनशन खत्म करने की अपील करता हूं। भूख हड़ताल की जगह उन्हें विरोध के अन्य माध्यम अपनाने चाहिए जैसे कि प्रदर्शन या पैदल यात्रा।
