Latest news

हिंदूराव अस्पताल में आज से हड़ताल, ऑपरेशन टले, वेतन नहीं मिलने से डॉक्टर नाराज

राजधानी दिल्ली में वेतन नहीं मिलने से गुस्साए हिंदुराव अस्पताल के डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों के खाते में रविवार देर शाम तक वेतन नहीं आने के कारण यह फैसला किया गया।
इससे पहले रेजीडेंट डॉक्टर पिछले दो दिनों से तीन-तीन घंटे की हड़ताल पर थे। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ-साथ इमरजेंसी और ऑपरेशन वाले मरीजों को भी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like