इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी) संस्थान ने सोमवार को 12 छात्रों को निलंबित कर दिया। ये छात्र संस्थान की ओर से फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे थे। आईआईएमसी देश की प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों में है।
अभी कुछ दिन पहले ही आईआईएमसी में पूर्व छात्रों के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि यह छात्र शिक्षा में महंगाई के खिलाफ थे। इसलिए 12 छात्रों को निलंबित कर दिया गया। इतना ही नहीं इन छात्रों के अलावा बाकी छात्रों को ‘सबक सिखाने’ की नीयत से संस्थान ने एक सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बच्चों को 10 दिन के अंदर बढ़ी हुई फीस जमा करने का निर्देश दिया गया है।

आईआईएमसी के सर्कुलर में कहा गया है कि संकाय सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार परामर्श देने के बाद भी परिसर में ‘छात्रों की तरफ से अनुशासनहीनता’ हुई।

आपको बता दें कि दिसम्बर माह में जेएनयू में फीस बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर काफी बवाल हुआ था और उसी दौरान आईआईएमस के छात्रों ने भी परिसर में ट्यूशन फीस के साथ ही हॉस्टल और मेस की फीस बढ़ाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

