Country

सुपर थर्टी का हीरो अब दिल्ली में करेगा विद्यादान

बिहार और राजस्थान में टैक्स फ्री हो चुकी सुपर थर्टी मूवी को हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में भी टैक्स फ्री करने की बात कही गयी। २४  जुलाई को आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आनंद कुमार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के एक सरकारी स्कूल का दौरा किया गया इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ४६ वर्षीय आनंद कुमार को शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। मनीष सिसोदिया द्वारा ट्वीट के जरिये बताया गया की “मुझे बेहद ख़ुशी है की आनंद कुमार ऑनलाइन कक्षाये लेने के लिए तैयार हो गए है” सरकारी  स्कूलों में आनंद कुमार द्वारा ११वी और  १२वी के छात्रों की एक माह तक ऑनलाइन क्लास ली जाएँगी साथ ही आईटीआई से सम्बंधित टिप्स भी दिए जायेंगे। ।बता दें कि ये वही आनंद कुमार है जो बिहार में गरीब बच्चों के लिए आईआईटी एंट्रेंस की कोचिंग चलाते  आये है,और उनकी क्लास का रिजल्ट हमेशा सौ प्रतिशत रहता आया है। हाल ही में उनके ऊपर एक फिल्म ‘सूपर 30’ भी बनी है जिसमें ऋतिक रोशन द्वारा  उनका किरदार निभाया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद से आनंद कुमार और अधिक चर्चित हो गए हैं।  आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में आनंद कुमार कह रहे हैं कि मेरी शिक्षा सरकारी स्कूलों में भी पहुंच रही है। धीरे धीरे सरकारी और निजी स्कूलों की दूरी बढ़ रही है। गरीब बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। लेकिन आज मुझे खुशी है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बराबर होते जा रहे हैं। ऐसे बच्चे जो सीखने की इच्छा रखते हैं उनके चेहरों पर मुस्कान देखना सुखद है।

दिल्ली सरकार जिस तरह गवर्नमेंट स्कूल एक प्राइवेट स्कूल से अच्छा बनाने में सफल रही उम्मीद की जा रही उसी तरह दिल्ली सरकार के इस कदम को भी एक अच्छा प्रयास माना जा रहा है।  आप पार्टी की नेता आतिशी द्वारा भी ट्वीट कर आनंद कुमार द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दौरा करने को लेकर ख़ुशी जताई गई  साथ ही इसे स्कूलों के छात्रों के लिए लाभकारी भी  बताया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD