Latest news

2019 में BJP जीती, तो भारत बन जाएगा हिंदू पाकिस्तान:शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीती, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा. भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा.
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे. वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD