पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री एंव नशा मुक्त बागेश्वर अभियान’ के तहत एक अभियुक्त को छह लाख रुपए की चरस के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में 22 दिसंबर को कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ए.आर.टी.ओ. कार्यालय से लगभग 100 मीटर आगे जगदीश सिंह कोरगा पुत्र श्री लाल सिह कोरगा निवासी ग्राम लिती थाना कपकोट को पकड़ने गाया। उसके कब्जे से 06 किलो 470.2 ग्राम अवैध चरस बरामद कर थाना कोतवाली बागेश्वर में मु.अ. संख्या 202/20 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा जनपद में चलाया जा रहा नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के क्रम यह पकडी गई चरस की सबसे बडी मात्रा है। पुलिस अधीक्षक के महज 03 माह के कार्यकाल में अब तक लगभग 25 किलो चरस पकडी गयी है जो इतने कम समय में पूरे प्रदेश में किसी भी जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी मात्रा है जो कि जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है उनका लक्ष्य है कि बागेश्वर को नशा मुक्त करना है उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
आपराधिक इतिहास – अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक के साथ उ.नि. भुवन चन्द्र जोशी, कानि. अशोक पवार, कानि. प्रेम राम शामिल थे। उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने तथा रुपये 5000 के पुरस्कार की संस्तुति पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल से पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।

