Latest news

400 पेट्रोल पंप बंद, अॉटो-टैक्सियों की हड़ताल,

दिल्ली सरकार के पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाने से इनकार करने के विरोध में आज राष्ट्रीय राजधानी के 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद हैं।  यही नहीं दिल्ली के ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियनें गलत परिवहन नीतियों के विरोध में सोमवार को हड़ताल पर हैं। हड़ताल में दिल्ली से बाहर की यूनियनें भी शामिल हो रही हैं। ऑटो और टैक्सी चालक संगठनों ने सड़कों पर चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है।

जनता की मुसीबतें यहीं कम होने वाली नहीं हैं। राजधानी में डीटीसी कर्मचारी भी आज धरना-प्रदर्शन पर रहेंगे। प्रदर्शन में डीटीसी के अधिकतर कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। धरना-प्रदर्शन को नमक-रोटी का नाम दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD