world

5 साल की प्रदर्शनकारी बच्ची ने पूछा- आप हमें गोली मार देंगे, जवान ने दिया ये जवाब

5 साल की प्रदर्शनकारी बच्ची ने पूछा- आप हमें गोली मार देंगे, जवान ने दिया ये जवाब

अमेरिका में एक अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस यातना में हुई मौत के बाद इन दिनों देश में विरोध- प्रदर्शनों का दौर चल रहा है। इससे निपटने में राष्ट्रपति ट्रंप के पसीने छूट रहे हैं। इस घटना ने कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका को एक नई तरह की आग में झोंक दिया है जिसकी लपटें इस वक्त 150 से अधिक शहरों तक पहुंच चुकी हैं। अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद कई दिनों से अमेरिका में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को जमकर साझा किया जा रहा है। वायरल तस्वीर ह्यूस्टन शहर की बताई जा रही है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी एक छोटी बच्ची की हौसला अफजाई करते दिख रहा है। इस तस्वीरों को अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं।

https://twitter.com/JoshFletcherr/status/1269164809079095296

दरअसल, ह्यूस्टन शहर में जिस वक्त  मार्च हो रहा था तभी करीब पांच साल की एक बच्ची अचानक बुरी तरह से रोने लगी। जिसके बाद वहां उपस्थित पुलिसकर्मी द्वारा उसे चुप कराने का प्रयास किया गया। इसपर बच्ची ने बड़ी मासूमियत के साथ पुलिसकर्मी से पूछा क्या आप हमें गोली मार देंगे। इस सवाल का पुलिस कर्मी ने बेहद ही प्यार से जवाब दिया। उसने बच्ची को गोद में लिया और पुचकारते हुए कहा कि वो उनकी सुरक्षा के लिए हैं। उनके रहते बच्ची को कोई नुकसान नहीं हो सकता है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि अमेरिका में 25 मई को मिनीपोलिस में एक पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के गले को घुटनों से कई मिनट तक दबाए रखा था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही अमेरिका में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। अमेरिका के इन प्रदर्शनों के आग कई देशों तक पहुँच चुकी है। यह प्रदर्शन ब्लैक अश्वेत लोगों के खिलाफ खराब व्ययवहार को लेकर हो रहे हैं।  46 साल के जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते कई शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है तो कई जगहों पर भारी हिंसा भी हुई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD