इंडोनेशिया में 18 जनवरी की रात आए भयंकर भूकंप तथा बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। इस वक्त करीब 70,000 लोग बेघर हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने 18 जनवरी को इसकी जानकारी दी है। एक प्रवक्ता रादित्य जाति ने बताया कि पश्चिम सुलावेसी क्षेत्र में 14 तथा 15 जनवरी को 6 .2 गति से भूकंप और 5 .9-गति के इसके आफ्टरशाॅक के बाद कुल 81 लोगों की जान चली गईं। समाचार माध्यमों के अनुसार, इसी बीच दक्षिण कालिमंतान में 14 जनवरी को बाढ़ आने के चलते 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। जाति ने कहा कि भूकंप आने की वजह से करीब 28,000 लोगों को दक्षिणी सुलावेसी क्षेत्र के शहर मामुजू और मैजेने जिले में बने 25 शिविरों में बेघर होना पड़ा। जबकि बाढ़ के चलते लगभग 40,000 निवासियों को दक्षिणी कालिमंतान क्षेत्र में मजबूरन विस्थापित होना पड़ा। भूकंप से नुकसान हुए घरों की संख्या जिले में 1,150 पहुंच गई और पांच विद्यालयों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में भूंकप के दोबारा से आने की अनुमान लगाई जा रही है।
इंडोनेशिया में भूकंप व बाढ़ से 96 मरे

