Latest news

हारने के बाद निरहुआ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, लिखा- आए तो…

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति में डेब्यू किया था. वे बीजेपी के टिकट पर यूपी की हाईप्रोफाइल सीट आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने निरहुआ टिक नहीं पाए. निरहुआ आजमगढ़ सीट पर अखिलेश यादव से 2 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हार गए.

भले ही निरहुआ लोकसभा चुनाव हार गए हों, लेकिन उनके हौंसले और जज्बे में कमी नहीं आई है. देश में फिर से मोदी की सरकार वापसी को लेकर निरहुआ ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी सेल्फी अपडेट की. एक दूसरे ट्वीट में अखिलेश समेत विपक्षियों पर तंज कसते हुए एक्टर ने लिखा- “ना ये देश रुकेगा, ना ये देश झुकेगा, आए तो मोदी ही.” चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और तमाम विपक्षी नेताओं ने नरेंद्र मोदी और NDA की हार की बात की थी. निरहुआ ने पार्टी की जीत पर तो बात सामने रखी, लेकिन अपनी हार पर उनका बयान नहीं आया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD