दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति की याचिका पर फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने वाड्रा को इलाज के लिए यूएस और नीदरलैंड जाने की अनुमति दे दी है. यह अनुमति छह हफ्ते के लिए दी गई है. रॉबर्ट वाड्रा अभी अपने जाने का शेड्यूल कोर्ट को देंगे. हालांकि, मंगलवार को उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिये बुलाया है.
