Country

रेप आरोपी सांसद ने कोर्ट में किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश में रेप के आरोपी घोसी संसदीय सीट से पिछले एक माह से फरार चल रहे नवनिर्वाचित बसपा सांसद अतुल राय ने आज अदालत के सामने सरेंडर कर दिया है। अदालत ने उन्‍हें 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।
राय ने वाराणसी जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में जाकर आत्मसमर्पण किया है। चुनाव के बाद से ही आरोपी सांसद फरार चल रहे थे। अतुल राय के समर्पण की भनक लगने पर कचहरी परिसर में लंका पुलिस ने घेरेबंदी की, लेकिन वो चकमा देने में कामयाब रहे।
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से गठबंधन से बीएसपी के फरार उम्मीदवार अतुल राय अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के हरिनारायण से एक लाख 22 हजार वोटों जीते थे। अतुल राय पर रेप का आरोप है। यूपी कॉलेज की एक पूर्व छात्रा ने उनपर केस दर्ज करवाया था।
छात्रा का आरोप है कि अतुल राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि अतुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।  पीड़िता ने लंका थाने में लिखित तहरीर दी। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि बसपा नेता अतुल राय ने हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में घोसी संसदीय सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हरिनारायण से एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।
दर्ज हैं 15 से ज्यादा मुकदमें
मूल रूप से गाजीपुर भांवरकोल निवासी बसपा नेता अतुल राय बाहुबली बिधायक मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी माने जाते हैं। अतुल वाराणसी में रेलवे में ठेकेदारी का काम करते हैं। अतुल के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर सहित आसपास के अन्य जिलों में गंभीर आपराधिक आरोपों में 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like