Latest news

उत्तर प्रदेश के  उन्नाव जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी

उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल में एक कैदी के कथित तमंचा लेकर फिल्मी अंदाज में खड़े होने और बैरक में खाने-पीने की चीजें रखी होने सम्बन्धी वीडियो के मामले में हेड जेल वार्डर समेत चार कारागार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. गृह विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उन्नाव जेल से सम्बन्धित एक वीडियो में हत्या का सजायाफ्ता अमरीश और कई मामलों में जेल में बंद गौरव प्रताप सिंह तमंचा लहराते दिखते हैं. इसके अलावा बैरक में खाने-पीने की चीजें भी दिख रही हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like