बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले काफी समय से एक्शन फिल्में कर रहे हैं। ऐसे किरदारों में फैंस भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इन दिनों जॉन एक नहीं दो-दो एक्शन थ्रिलर फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं और जल्द ही वह अपने प्रोडक्शन में एक नई एक्शन फिल्म करने की तैयारी में हैं।


जॉन अब्राहम अपनी अगस्त में आने वाली फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सितंबर 2008 में दिल्ली के बटला हाउस एन्काउंटर पर आधारित है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘बाटला हाउस’ भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके मुख्य भूमिका में जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।

जॉन अपने प्रोडक्शन में एक और नई एक्शन फिल्म की तैयारी में हैं। जॉन का एक्शन शैली के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। ‘बटला हाउस’ के बाद अब वह एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अटैक’ करने वाले हैं। खुद के प्रोड्यूशन के साथ ही वह इसकी मुख्य भूमिका में भी रहेंगे।


फिल्म की कहानी एक बचाव अभियान की घटना पर आधारित है। ‘अटैक’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। नवोदित लक्ष्य राज आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित ‘अटैक’ का निर्माण धीरज वाधवा, अजय कपूर की कायटा प्रोडक्शंस और जॉन की जेए एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। इसके निर्माता जॉन की पहले आ चुकी ‘परमाणु’ और ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ जैसी फिल्में भी प्रोड््यूस कर चुके हैं। यह फिल्म साल के अंतिम महीने दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD