आमिर खान और करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, आमिर अपने फैंस के लिए दिवाली धमाका लेकर आ रहे हैं। सात साल बाद आमिर-करीना एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। दोनों की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म दिवाली (2020) के मौके पर रिलीज होगी। बहरहाल, तक इसके स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन चर्चा है कि फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर दिखेंगी। आमिर और करीना इससे पहले ‘थ्री इडियट्स’ (2009) और तलाश (2012) जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

पर्दे पर आमिर-करीना की केमिस्ट्री को लोंगो ने काफी पसंद की थी। और एक बार फिर इनकी जोड़ी धमाल मचाएंगे। आमिर अपने जन्मदिन के मौके पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की घोषणा की थी। यह हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक होगी। फॉरेस्ट गम्प, कम बुद्धि वाला व्यक्ति, सेना में शामिल होता है, जहां वह डैन और बुब्बा से मिलता है। हालांकि वह अपने बचपन के प्यार जेनी कर्रान के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकता, जिसका जीवन अस्त-व्यस्त है।

‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग सितंबर 2019 से शुरू होगी। इस पर काम शुरू हो चुके हैं। फिल्म में आमिर एक पंजाबी किरदार में होंगे। यह फिल्म पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली है। फिल्म में आमिर का लुक कैसा होगा, इस पर वे फोकस कर रहे हैं। इसको लेकर काफी उत्साहित भी हैं। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी कम करना शुरू कर दिया है।

फॉरेस्ट गंप 1994 में आई हॉलीवुड रोमांटिक- कॉमेडी ड्रामा है। ये उस समय की सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड फिल्म थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने उस साल छह ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए थे जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड भी शामिल था। उपन्यास पर आधारित यह फिल्म वर्ष 1986 में आए एक उपन्यास पर आधारित है जिसके लेखक विनसटन ग्रूम हैं। जाहिर है अब आप समझ ही गए होंगे कि आमिर ने इस फिल्म को क्यों चुना।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD