बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए, जहां कुछ लोगों ने अजितेश से मारपीट की।साक्षी-अजितेश के मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में हो रही है। बता दें कि इससे पहले साक्षी और अजितेश दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे।अजितेश के वकील के अनुसार उच्च न्यायालय के परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है। अजितेश के वकील ने बताया कि सिर्फ अजितेश की पिटाई हुई थी। यह पता नहीं चला है कि पिटाई करने वाले लोग कौन हैं। लेकिन यह सिद्ध करता है कि दोनों की जान को खतरा है और इसलिए वह सुरक्षा मांग रहे हैं। अजितेश की पिटाई के मामले में पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने तलब किया और सुरक्षा देने को कहा। इसके साथ ही अजितेश को कोर्ट नंबर 2 में बैठाया गया है।
You may also like
Latest news
बरवाला के सतलोक आश्रम में साल 2014 में एक बच्चे और चार महिलाओं की मौत के मामले में दोषी करार रामपाल और उसके बेटे...
Read More
Latest news
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित आर्मी डिपो में आज सुबह अक धमाका हुआ है। जिसमें 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल...
Read More
Latest news
मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लोगों की सूचना देने वालों को अमेरिका 35.5 करोड़ रुपए (50 लाख डॉलर) तक का इनाम देगा। वहां के...
Read More
Latest news
बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान के एफ-16 को नेस्तनाबूद करने वाले भारतीय जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन ने बंगलूरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के टेस्ट...
Read More
Latest news
राजधानी दिल्ली के 5 स्टार होटल हयात में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया. आशीष पांडे ने एक वीडियो...
Read More
Latest news
नई दिल्ली। रेप के आरोपी बाबा दाती महाराज की तलाश में पुलिस ने शनिधाम और महाराज के फ़ार्म हाउस पर छापेमारी की है, लेकिन...
Read More