Country

सोलन हादसे में 12 जवानों समेत अब तक 13 की हुई मौत 

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी में 14 जुलाई रविवार दोपहर बाद एक ढाबा अचानक ढह गया। इस इमारत में मौके पर 37 लोग मौजूद थेए जिनमें 30 सैनिक भी थे। दरअसलए सैनिक खाना खाने के लिए यहां रुके थे और अनहोनी ऐसी हुई कि उसी वक्त इमारत जमींदोज हो गई। घटना में अब तक 12  सैनिकों समेत 13  की मौत  हो गई है। लगातार भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक  सेना के 12 जवानों और एक नागरिक का शव अब तक मलबे से बाहर निकाला गया है। मलबे में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का पता बचाव अभियान खत्म होने के बाद ही चलेगा। ऐसी उम्मीद है कि यह बचाव अभियान शाम तक समाप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया उनका कहना है कि  शुरुआती जांच से पता चला है कि यह इमारत तय निर्देशों के अनुसार नहीं बनी थी। और अब मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है  रिपोर्ट मिलने के बाद उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इमारत के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राज्य में इस तरह की कई इमारतें हैं। नियमों का बिना पालन किए हुए मालिकों ने इसका निर्माण किया है। इसकी जांच के लिए जिस चीज की भी जरूरत है उसे किया जाएगा।

बचाव अभियान अब भी जारी है। जरूरी उपकरण एक हेलीकॉप्टर की मदद से शिमला के सुन्नी से बचाव अभियान चलाने के लिए कल रविवार की शाम को ही मंगवा लिया गया था। 

एक घायल सैनिक का कहना है कि  इमारत जब गिरी उस दौरान यहां सेना के 35 कर्मी मौजूद थे जिनमें से 30 जूनियर कमिशन्ड अधिकारी ;जेसीओएसद्ध और पांच सैनिक थे। और  निकट के डगशाई छावनी के चार असम रेजिमेंट के जवान श्पार्टी करने के लिए होटल में  गए थे  लेकिन अचानक से इमारत हिली और तुरंत ही गिर गई।

वहीं एक अन्य घायल सैनिक राकेश कुमार ने बताया कि घटना के समय सेना के कई कर्मियों समेत रेस्त्रां के कर्मी और अन्य ग्राहकों समेत करीब 50 लोग मौजूद थे। हमने सोचा कि भूकंप आया है और हमें नहीं याद कि यह इमारत कैसे गिर गई और हम मलबे के अंदर दब गए। मैं करीब 10.15 मिनट तक फंसा रहा जिसके बाद कुछ लोगों ने मुझे बचाया।

 शुरुआत में भारतीय सेनाए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ;सीआरपीएफद्ध और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ;एनडीआरएफद्ध की दो टीम रात में घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुट गई। ये दो टीमें हरियाणा के पंचकूला और शिमला के सुन्नी से थीं। वहीं तीसरी टीम भी पंचकूला से पहुंची और आज सुबह सुबह से बचाव अभियान शुरू किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD