कर्नाटक में 14 महीने बाद एकबार नई सरकार बनने जा रही है। मंगलवार को हुए फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी की सरकार असफल रही और इस तरह बहुमत साबित नहीं कर पाने की स्थिति में 14 महीने बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई। इसके साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अंत हो गया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया। विधानसभा में पिछले बृहस्पतिवार को उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया है। इस प्रकार यह प्रस्ताव गिर गया। अब जब कुमारस्वामी की सरकार गिर चुकी है, ऐसे में बीजेपी की सरकार बनना तय है और संभवत: बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री होंगे।इसी कड़ी में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक है। इस बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। आज शाम बीजेपी राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है
You may also like
Latest news
आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों ने गुरुवार सुबह कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री सी एस पुट्टाराजू और उनके एक संबंधी के आवास...
Read More
Latest news
पुलवामा आतंकी हमले के गुनहगार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत की अटकलें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मसूद की मौत किडनी फेल...
Read More
Latest news
जिले में खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि...
Read More
Latest news
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पार्टी के दो राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई के नए पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी....
Read More
Latest news
Author chanchal Raghav Trainee
कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस हमले...
Read More