बॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की रिलेशनशीप की खबरें इन दिनों लगातार चर्चा में आ रही है| दोनों ही इन खबरों को लेकर काफी परेशान है और दोनों इन खबरों पर अपना गुस्सा जता रहे है | जी हाँ, हाल ही में दोनों स्टार्स के नाम पर एक फर्जी वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और आप सभी को यह भी बता दें कि इस वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट उर्वर्शी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसी के साथ ही उन्होंने इस पर रिएक्ट भी किया है जो की बहुत गुस्से में किया गया है|

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा की ”मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज यूट्यूब पर ऐसे वीडियो अपलोड करना बंद करें. मेरी भी फैमिली है और मुझे जवाब देना होता है. इस तरह का वीडियो मेरे लिए समस्या बन सकती है.” आप सभी को यह भी बता दें कि वीडियो पर लिखा है कि ”उर्वशी ने एक्स बॉयफ्रेंड से मांगी मदद, जिसपर एक्ट्रेस और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें लगी थीं.” जी दरअसल इससे पहले भी दोनों की लिंकअप की खबरें आ चुकी है और उस समय भी उर्वशी ने इस बात से इंकार कर दिया था. वहीं बीते दिनों से यहीं खबरें चल रहीं हैं कि हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन अब दोनों प्रेमी बन चुके हैं हालाँकि ऐसा नहीं है.
