इन दिनों बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली क्वांटिको नाम के हॉलीवुड सीरियल की हिंदुस्तानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दूसरी हिंदुस्तानी सिनेमा में एक अलग पहचान रखने वाली स्वरा भास्कर। पहले बात प्रियंका चोपड़ा की कर लेते हैं। हाल में उनके विदेशी सीरियल का एक नया संस्करण आया और खबरों की मानें तो यह आखिरी संस्करण है। इस कहानी में एक हिंदुस्तानी व्यक्ति को दिखाया गया। जिसने किसी पब्लिक प्लेस में बम लगाया। लेकिन इस व्याक्ति ने द्घटना को कुछ ऐसे अंजाम दिया ताकि लगे कि यह काम किसी पाकिस्तानी व्यगक्ति ने किया है। बस यह एपिसोड देखते ही हिंदुस्तानियों ने इस सीरियल की कहानी और प्रियंका चोपड़ा दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस कदर ट्रोल होने के बाद पहले सीरियल के निर्देशक सामने आए और खुद तो माफी मांगी ही साथ ही प्रियंका चोपड़ा की साइड लेते हुए उन्हें निर्दोष बताया। जब इससे भी ट्रोलर्स नहीं रुके तो प्रियंका को खुद आगे आकर माफी मांगनी पड़ी। प्रियंका का माफी मांगना इस लिहाज से भी जरूरी था कि वो अब बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाली है। कमबैक के बाद उनका सबसे पहला प्रोजेक्ट सलमान के साथ ‘भारत’ है और इसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ अगली फिल्म करने वाली हैं।

प्रियंका के बाद बारी आती है स्वरा भास्कर की। गांव और छोटे शहर की इस छवि वाली अभिनेत्री ने करीना कपूर के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ नाम की फिल्म की। अपने सेट स्टैंडर्ड से अलग स्वरा ने इस फिल्म में अमीर लड़की का किरदार निभाया। लेकिन चर्चा में वह इस फिल्म के रिलीज होने के बाद तब आई जब लोगों को पता चला कि फिल्म के एक सीन में उन्होंने वाइब्रेटर का इस्तेमाल किया। इस सीन को उन्होंने अपने अभिनय से बहुत ही कामुक बना दिया, लेकिन जैसे ही ये सीन बाहर आया उसकी खूब आलोचना हुई। इसके बाद स्वरा भास्कर ने कुछ अपनी सफाई दी और कुछ ट्रोलर्स की दुहाई के दम पर फिल्म को पब्लिसिटी मिली जिसका नतीजा ये हुआ कि १० करोड़ की ओपनिंग वाली फिल्म ने अगले रविवार को ही १४ करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म और सीन के बाद स्वरा के नए फैंस जरूर बने होंगे, लेकिन पुरानी स्वरा को देखने वालों के लिए यह फिल्म और इसमें उनका काम थोड़ा शॉक देने वाला है। ये शॉक खाकर निकली एक फैन ने जो बयान दिया उससे उनका गुस्सा साफ नजर आता है। फिल्म देखने के बाद उनका कहना था कि फिल्म में सब ठीक थाए लेकिन आप कभी खुद से ये नहीं पूछ सकते कि जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और स्वरा उस बेचारी को हर फिल्मों में दुखियारी और गरीब लड़की का ही रोल मिलता है। ऐसे में इस फिल्म में अचानक अमीर बनना वो पचा नहीं पाई। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि इतना पैसा है उसका करना क्या है। एक इस कमेंट ने ही फिल्म, उसकी कहानी और अभिनय के बारे में पूरे राज खोल दिए। खैर फिल्म हिट रही, लेकिन क्रिटिक ने इसे बहुत बुरी तरह ट्रीट किया। इन सबके बाद भी स्वरा ने नकारात्मक पब्लिसिटी के रूप में ही सही लेकिन खबरों में जगह बनाई जो कि उनके करियर के लिए निःसंदेह अच्छा रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD