बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के घर पर पुलिस ने आज छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनंत कुमार सिंह के घर से एके-47 राइफल बरामद की है. अब पुलिस MLA अनंत कुमार के खिलाफ आगे की जांच पड़ताल कर रही है. अनंत कुमार सिंह सूबे में दबंग विधायक माने जाते हैं.
