Country

बदले बदले से राजनाथ सिंह

नरेंद्र मोदी सरकार में इस बार रक्षा मंत्रालय संभाल रहे उत्तर प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता राजनाथ सिंह इन दिनों कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं l पिछली मोदी सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह की छवि एक कमजोर राजनेता की बनी जिनके खाते में उपलब्धि के नाम पर कुछ खास नहीं रहा l मोदी के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्रालय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मिला तो उन्होंने चंद दिनों में ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने और राज्य को तीन हिस्सों में बांटने का बड़ा फैसला ले डाला l इसके बाद से ही चर्चा होने लगी थी कि मोदी पिछले कार्यकाल में जम्मू कश्मीर पर कठोर फैसला इसलिए ना ले पाए क्योंकि उनके पास अमित शाह जैसा गृहमंत्री नहीं था l
अब रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने बाद राजनाथ सिंह ने भी अपने कामकाज के अंदाज को बदला है lइसके संकेत आज हरियाणा के पंचकूला में आयोजित एक चुनावी रैली में राजनाथ सिंह के बयान से मिलता है l भाजपा की “जन आशीर्वाद रैली” की शुरुआत करते हुए पंचकूला में राजनाथ सिंह ने कहा कि अब पाकिस्तान से बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर मुद्दे पर ही होगी इसके अतिरिक्त किसी अन्य मुद्दे पर पाकिस्तान से तब तक बातचीत करना ठीक नहीं जब तक पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को अपनी जमीन से संरक्षण देता रहेगा l गौरतलब है कि कल ही राजनाथ सिंह ने परमाणु हथियारों को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया था  l पांचवी इंटरनेशनल आर्मी स्काउट्स मास्टर्स कंपटीशन मैं भाग लेने पोखरण पहुंचे राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट करा था की “पोखरण वह जगह है जो अटल जी के परमाणु शक्ति बनने के दृढ़ संकल्प का गवाह बना था और अभी भी हम “पहले इस्तेमाल नहीं ” के सिद्धांत को लेकर प्रतिबद्ध हैं भारत इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन करता है l भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा” l नपी तुली भाषा में बात करने के लिए प्रसिद्ध है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का परमाणु मुद्दे पर दिया गया बयान खासी चर्चा का विषय बना है और राजनाथ सिंह के बदलते हुए तेवरों कोई स्पष्ट दर्शा रहा है भाजपा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके राजनाथ सिंह एक समय में प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे लेकिन मोदी और शाह के दौर में पार्टी में उनकी हनक और धमक खासी कम हो चुकी है ऐसे में रक्षा मंत्री के बदले तेवर आने वाले वक्त में भाजपा के भीतर नए समीकरण बनने की संभावना के संकेत भी हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like