तेजस्वी यादव की सक्रिय राजनीति से दूर होने के बाद लगातार बिहार में इसे लेकर सियासत हो रही है कि वह सक्रिय राजनीति से दूरी क्यों बनाए हुए हैं ? इसको लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा ए आम है।
इसके साथ ही पार्टी के अंदर भी लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर तेजस्वी यादव राजनीति से दूरी क्यों बनाए हुए हैं । शुक्रवार को पटना में हुई बैठक में भी कई विधायकों ने इस बारे में सवाल किया । जिसके बाद कहा गया कि वह शनिवार की बैठक में शामिल होंगे । शनिवार को भी सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई . लेकिन, इस बैठक में भी तेजस्वी यादव नही आए ।
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव की राजनीति को लेकर सत्तापक्ष भी सवाल कर रहा है । चुकि वह प्रतिपक्ष नेता है इसलिए सत्तापक्ष निशाना साध रहा है और कह रहा है कि वह भाग गए हैं ।
वहीं, बीजेपी नेता तंज कस रहे हैं कि आरजेडी पार्टी अब खत्म होने वाली है । हालांकि आरजेडी सत्तापक्ष के तंज का जवाब दे रहा है, लेकिन तेजस्वी यादव के दूरी को वरिष्ठ नेता भी समझ नहीं पा रहे हैं । याद रहे कि इन दिनों आरजेडी की कमान राबड़ी देवी खुद संभाल रही है ।