Country Latest news

सेल नंबर 15 के कैदी बने पी. चिदंबरम 

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मानते हुए तिहाड़ जेल भेजा गय। उनको जेल संख्या सात के सेल नंबर 15 में रखा गया है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद गुरुवार शाम वह तिहाड़ जेल पहुंचे। जेल संख्या चार के रास्ते उन्हें तिहाड़ जेल परिसर में दाखिल कराया गया। मेडिकल जांच से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल संख्या सात के सेल में भेज दिया गया।

 
तिहाड़ जेल में दाखिल होने से पूर्व बाहर खड़े मीडियाकर्मियों को देखकर चिदंबरम थोड़ा मुस्कुराये जरूर थे पर परिसर में दाखिल होने के बाद कुछ बेचैन नजर आए। जेल सूत्रों के अनुसार, जरूरत पड़ी तो उन्हें काउंसिलिंग की सुविधा भी मुहैया कराई जा सकती है। अन्य कैदियों की तरह ही चार स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच चिदंबरम को रखा गया है।
तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि अदालत से मिले निर्देश के अलावा चिदंबरम को सामान्य कैदी की तरह ही जेल में रखा गया है। सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें बैरक की जगह सेल में रखा गया है। फिलहाल वह सेल में अकेले रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD