खेल मंत्रालय ने गुरुवार को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए तीरंदाज़ तरुणदीप राय और हॉकी ओलम्पियन एम.पी. गणेश के अलावा सात महिला खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की. पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, क्रिकेटर हरमनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर और पर्वतारोही जुड़वां बहनें ताशी और नुनग्शी मलिक के नाम की सिफारिश भी पद्मश्री के लिए की गई. तरुणदीप और गणेश के नाम बाद में सूची में शामिल किए गए, जिसे अभी खेलमंत्री किरेन रिजिजू की मंज़ूरी मिलनी बाकी है.