राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रोत्साहित करने के लिए पद्म पुरस्कारों की ही तर्ज पर सरदार पटेल राष्ट्रीय सम्मान शुरू किया जा रहा है। गृह मंत्रालय की ओर से सम्मान का ऐलान किया गया | अधिसूचना में कहा गया है कि सम्मान पाने वालों के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होंगे और राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार सम्मान पाने वाले सभी लोगों के नाम की सूची रखी जाएगी। यह सम्मान कमल के पत्ते के आकार का होगा। इसकी लंबाई छह सेंटिमीटर, चौड़ाई छह और दो सेंटीमीटर, और मोटाई चार मिलीमीटर होगी। राष्ट्रपति को इस सम्मान को वापस लेने, देने से इनकार करने और उसे रद्द करने का अधिकार होगा। ऐसी स्थिति में सम्मान पाले वाले व्यक्ति या संस्था का नाम रजिस्टर से काट दिया जाएगा। ऐसे में सम्मान पाने वाले शख्स या संस्था को पदक और सम्मान चिह्न वापस करना होगा।