जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर और कुपवाड़ा के तंगधार और केरन सेक्टर में भारी मोर्टार शेलिंग और फायरिंग की। इस गोलाबारी में सुंदरबनी सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं गोलाबारी जारी है जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है।