बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिग बॉस सीजन 13 की शुरुआत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सलमान खान पर 1998 में काले हिरण के शिकार का आरोप है। सलमान को फेसबुक पर सोपू नाम के एक ग्रुप ने धमकी दी है। धमकी गैरी शूटर नाम की एक आईडी से आई है।

जिस पोस्ट से धमकी दी गई थी उसपर सलमान की एक लोकप्रिय तस्वीर भी साथ में साझा की गई है। तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस किया गया है। यूजर ने पोस्ट में लिखा, सोच ले सलमान, तु भारतीय कानून से बच सकता है। लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू की अदालत में तु दोषी है।

सलमान को काला हिरण मामले में 27 दिसंबर को जोधपुर कोर्ट में पेश होना है। अदालत ने कहा है कि अगर वह अदालत में पेश नहीं होता है, तो उसकी जमानत रद्द कर दी जाएगी ।

2018 में सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी क्योंकि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने कहा, तुम क्या करेगा, मैं तुझे सबके सामने मारूंगा। मैं जोधपुर कोर्ट में सलमान खान को मारूंगा। तब उसे पता चलेगा। पिछले साल उन्होंने जोधपुर की अदालत में उपस्थित रहते हुए सलमान को धमकी दी थी।

