मथुरा जिले में उत्तर प्रदेश का पहला बिजली थाना स्थापित किया गया और पहले ही दिन थाने में आठ मामले दर्ज हुए. मथुरा के ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विनोद गंगवार ने कहा, “कृष्णानगर के बिजलीघर परिसर में गुरुवार को चार कमरों में स्थापित किए गए थाने में पांच उप-निरीक्षक, नौ हैड कॉन्स्टेबल, नौ कॉन्स्टेबल, चार मुंशी-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति हो गई है, जो निरीक्षक रणवीर सिंह के अंतर्गत कार्य करेंगे..