महाराष्ट्र के नागपुर में ब्रम्होस यूनिट से जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉड की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी शख्स का नाम निशांत अग्रवाल बताया जा रहा है। निशांत अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने ब्रम्होस मिसाइल यूनिट में काम करते हुए उसने ब्रम्होस संबंधी तकनीकी और अन्य खुफिया जानकारी अमेरिकी और पाकिस्तानी एजेंसी के साथ साझा की है। निशांत उत्तराखंड के रहने वाले हैं और पिछले चार साल से डीआरडीओ की नागपुर यूनिट में काम कर रहे हैं।