बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना जरा मुश्किल है। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। निजी जिंदगी हो या पेशेवर जिंदगी, रेखा ने दोनों में ही काफी संघर्ष किया है। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास ( चेन्नई) में हुआ था।
माँ की खाकर मार रेखा बनी सुपरस्टार
एक्टिंग की बात करें तो रेखा ने हिंदी सिनेमा में काफी नाम कमाया है। डांस में माहिर होने के साथ-साथ इनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा असल में कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती एक एक्ट्रेस बनाया गया। रेखा ने कहा कि मैं रातों-रात एक स्टार बन गई थी लेकिन जब सक्सेस मिलनी शुरू हुई तो मुझे अहसास हुआ कि केवल स्टार बनने से आप इंडस्ट्री में पहचान नहीं बनाते हैं। बल्कि एक आर्टिस्ट भी बनना आपको जरूरी होता है। मेरी मां की मदद से मैं स्टार बनीं और एक्टिंग की दुनिया को मैंने चुना। मुझे तो मार-मारकर एक्टर बनाया गया। इतना ही कहकर रेखा हंसने लगती हैं।
https://www.instagram.com/p/Bdaw8DsBSNS/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो में रेखा अपने ही गाने ‘इन आंखों की मस्ती में’ पर डांस और एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज इतना लाजवाब था कि खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उन्हें देखकर पीछे हट गईं, साथ ही उनकी आंखें भी खुली की खुली रह गईं। रेखा के इस अंदाज के अलावा उनसे जुड़ी कुछ खास बातें भी हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो।
रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उस फिल्म में वह बाल कलाकार थीं। अपने करियर में रेखा ने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘खूबसूरत’, ‘खून भरी मांग’, ‘खून और पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘उमराव जान’ उनकी बेहद कामयाब फिल्में हैं। वह तीन फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। रेखा को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
रेखा तो एकदम सीधी होती है, लेकिन अभिनेत्री रेखा की निजी जिंदगी टेढ़ी-मेढ़ी रही। काफी उतार-चढ़ाव उन्होंने देखे। रेखा की जिंदगी में कई पुरुष आएं, जिनके वे नजदीक रहीं। हालांकि रेखा ने ज्यादातर संबंधों को स्वीकारा नहीं, लेकिन पत्र-पत्रिकाओं के गॉसिप कॉलम में वे हमेशा सुर्खियां बटोरती रहीं। रेखा को शायद सच्चा प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। जिसमें उन्हें ‘सच्चे प्यार’ की झलक दिखी तो वह शादीशुदा निकला। एक विवाह भी उन्होंने किया, लेकिन उसका अंत बड़ा ही बुरा रहा। इस वक्त रेखा बेहद अकेली हैं। बीते लम्हों को याद कर जीवन व्यतीत कर रहीं हैं।
विनोद मेहरा और रेखा के रोमांस के भी खूब चर्चे हुए। कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप शादी भी कर ली थी, हालांकि एक टीवी शो में रेखा ने इससे इंकार करते हुए विनोद को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बताया था। रेखा और विनोद में अलगाव की वजह विनोद की मां को बताया जाता है। वे रेखा को पसंद नहीं करती थीं।
रेखा का नाम अभिनेता किरण कुमार के साथ भी कुछ समय के लिए जुड़ा। कहा जाता है कि विनोद मेहरा से संबंध टूटने के बाद रेखा बहुत निराश थी और किरण ने उन्हें ऐसे समय रोने के लिए कंधा दिया।
रेखा जिस पुरुष की तलाश में थी वो उन्हें अमिताभ में मिला। अमिताभ से मिलने के बाद रेखामें बहुत बड़ा परिवर्तन हो गया। लुक से लेकर रेखा की सोच तक में बदलाव आ गया। रेखा और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ काम किया और परदे पर उनकी केमिस्ट्री को देख उनके प्यार को महसूस किया जा सकता है।
बताते हैं कि रेखा से अमिताभ शादी करने के मूड में थे, लेकिन ‘कुली’ के सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया। जया बच्चन ने दिन-रात अपने पति की सेवा की। दुर्घटना के बाद ठीक होने को अमिताभ ने पुर्नजन्म माना और रेखा से दूरी बना ली। रेखा ने आज भी अपने मन में अमिताभ को बसाया हुआ है और वे आज भी उन्हें उसी तरह चाहती हैं जिस तरह वर्षों पहले चाहती थीं।