Latest news

बंगाल में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगी रोक

बिहार के बाद अब पड़ोसी पश्चिम बंगाल ने भी गुटखा और पान मसाले पर पाबंदी लगा दी है। फिलहाल, यह पाबंदी सात नंवबर से एक साल के लिए लगाई गई है। उसके बाद इसके असर की समीक्षा के बाद इसे जारी रखने पर फैसला किया जाएगा। यहां शुक्रवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निकोटीनयुक्त किसी भी चीज का निर्माण, भंडारण औऱ बिक्री करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अधिसूचना में सिगरेट का जिक्र नहीं है।

You may also like