दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि दिल्ली की हवा लोगों का दम घोंट रही है, लोगों की ज़िंदगी छिन रही है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दिल्ली नहीं बल्कि देश के दूसरे ऐसे शहर हैं जो दिल्ली से भी ज्यादा खतरनाक है। जहां पर दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण है। राजधानी के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता ‘गंभीर’ (ए क्यू आई 400+) से गिरकर ‘खराब’ ( ए क्यू आई 151-200) तक आ गई है, लेकिन दिल्ली के साथ ही हरियाणा और उत्तरप्रदेश के भी कई ऐसे शहर हैं जहां भी लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में (3 नवंबर शाम 4 से 4 नवंबर शाम 4 बजे तक) हरियाणा के जींद शहर के लोगों ने दिल्ली की अपेकषा ज्यादा खराब सांसे ली है। जींद का औसत ए क्यू आई 448 रेकॉर्ड किया गया। सोमवार को दिल्ली के साथ ही 15 और भी ऐसे शहर थे, जिनका औसत ए क्यू आई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया, जो चिंता का विषय है। बताया जा रहा है सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में हरियाणा के जींद का पहला नंबर लगा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के बागपत का प्रदूषित शहरों में दूसरा नंबर है, जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स 440 रिकॉर्ड किया गया। वहीं इसके बाद गाजियाबाद में आंकड़ा 440, हापुड़ में 436, लखनऊ में 435, मुरादाबाद में 434, नोएडा में 430, ग्रेटर नोएडा में 428, कानपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 427 दर्ज किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कई बार दिल्ली के आसपास के शहर भी प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे निकल चुके हैं। 97 शहरों के 97 शहरों एयर क्वालिटी इंडेक्स कि जांच कि गई, जिसमें सिर्फ चार ऐसे शहर के नाम सामने आए, जिनकी गुणवत्ता बहुत ही अच्छी थी। इसमें केरल का कोच्चि सबसे आगे है। |
प्रदुषण का कहर , दमघोटू बने कई शहर

