बीते दिनों फाइटर जेट रफाल को रिसीव करने के लिए रूस पहुंचे रक्षा मंत्री को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब एक बार फिर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 से 7 नवंबर को रूस दौरे पर जाएंगे। राजनाथ सिंह राजधानी मास्को में सेना और सैन्य तकनीकी सहयोग (IRIGC-M & MTC) पर 19वें अंतर सरकारी आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी।
मेक इन इंडिया के तहत इस कांफ्रेंस में भारत और रूस के बीच रक्षा से संबंधित कारोबार को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोजे जाएंगे। राजनाथ सिंह का सेंट पीटर्सबर्ग का दौरा भी निर्धारित है। यहां पर वह सैनिकों और नागरिकों का सम्मान करेंगे जिन्होंने द्धितीय विश्व युद्ध में अपने प्राण न्योछावर किए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान सिंह रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मानतूरोव के साथ ‘भारत-रूस रक्षा उद्योग सहयोग सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में भारत और रूस के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने, प्रौद्योगिकी अंतरण तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत भारत के रक्षा उद्योग में निवेश करने पर चर्चा की जायेगी।
सिंह के सेंट पीटर्सबर्ग जाने का भी कार्यक्रम है जहां वह दूसरे महायुद्ध के दौरान शहीद होने वाले सैनिकों और नागरिकों के सम्मान में बने पिस्कारेवस्की स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सिंह सेंट पीटर्सबर्ग और आस-पास मौजूद रूसी रक्षा उत्पादन इकाइयों का भी दौरा कर सकते हैं।
रूस भारत का पुराना और घनिष्ठ मित्र है। इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेइ शोइगु के साथ रक्षा सहयोग के सभी क्षेत्रों के बारे में चर्चा करेंगे।

