world

अमेरिका में भूख हड़ताल पर बैठे

भारतीय नहीं मिलना चाहते भारतीय दूतावास के अपफसरों से
भारत के चार नागरिक इन दिनों अमेरिका के टेक्सास राज्य की जेल में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इन चारों को ही गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रहने के आरोप में बंदी बनाया गया है। अलपासो शहर की जेल में कई महिनों से बंद इन चारों ने शरणआर्थी का दर्जा पाने के लिए 9 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार 5 अगस्त को इनकी भूख हड़ताल को 28वां दिन है। खास बात यह कि ये लोग भारतीय दूतावास के अपफसरो तक से मिलने को तैयार नहीं हैं। इनमें से तीन भारतीयों के वकील का कहना है कि जेल प्रशासन इन्हें जबरन आईवी ड्रिप्प लगा रहा है। और खाना खिलाने का भी प्रयास कर रहा है। भारतीय दूतावास के अपफसरों का कहना है कि ये भारतीय नहीं चाहते कि उन्हें परिजनों को यह पता लगे कि वे गिरफ्रतार हैं। यही कारण है वे भारतीय दूतावास की मदद नहीं ले रहे। गौरतलब है कि अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को वापस भेजा जाना जारी है। इन चार भारतीयों के मामले में भी टेक्सास की आदलत वापस भेजने का निर्णय दे चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD