प्रदूषण-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल न करने के आरोप में दो फैक्टरियों पर कुल सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग ने मंगलवार को सर्वोत्तम रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड पर 75,000 रुपये और अम्बा शक्ति लिमिटेड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग के एक दल ने जांच के दौरान कथित रूप से पाया कि ये इकाइयां प्रदूषण-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर रही थीं.