Latest news

अखिलेश के बंगले में तोड़फोड़ पर राज्यपाल सख्त

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को यूपी सरकार से कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आवंटित सरकारी बंगले में तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई की जाए। राज्यपाल नाइक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आवंटित आवास खाली किए जाने से पहले उसमें की गई तोड़फोड़ का मामला अनुचित और गंभीर है। सरकार सरकारी सम्पत्ति में नुकसान पहुंचाने के मामले में समुचित कार्रवाई करे। राज्यपाल राम नाईक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like