भय्यू जी महाराज आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें भैय्यू जी की पूरी संपत्ति उनके सेवादार और सबसे करीबी विनायक के नाम की है.विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू जी महाराज के साथ रहता आया है. उसे भैय्यू जी का सबसे करीबी बताया जाता है. सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में भैय्यू जी ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है.