पूरा भारत लॉकडाउन है। ऐसे में जो कुछ सुविधाएं चालू है उनका अब समय निर्धारित कर दिया गया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। दिल्ली में अब ऑनलाइन डिलीवरी को मंजूरी दे दी गई है। महामारी बन चुके इस कोरोना वायरस को देखते हुए अब बैंकों में भी काम का समय निश्चित कर दिया गया है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई बैंकों ने अपनी शाखाओं में काम के लिए अलग-अलग घंटे तय किए है। इस पर SBI के प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता ने बताया कि देश भर राज्य सरकारों, जिला और स्थानीय प्रशासन के साथ बात करने के बाद ही बैंक में कामकाज के अलग-अलग घंटे तय किए गए है।
उन्होंने बताया कि हमने कई राज्यों में अपनी शाखा खोलने का समय सुबह 7 बजे से दस बजे कर दिया है। साथ ही कुछ अन्य राज्यों में इसे 8 बजे से ११ बजे कर दिया गया है। कई जगहों इसे 10 बजे से 2 बजे तक के किया गया है। सभी बैंको ने अपने ग्राहकों से बैंक संबंधी कार्य करने के लिए डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की अपील भी की है।
प्राइवेट सेक्टर के स्टैन्डर्ड चार्टर्ड ने कहा कि उनकी बैंक की शाखाएं 23 मार्च से सुबह 10 बजे से 2 बज तक काम कर रही हैं। उनकी यह व्यवस्था अगले आदेश तक के लिए किया गया है।
बैंक ने बदला कामकाज का समय
इंदौर में 11 बजे से 2 बजे तक
देहरादून में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
साहरनपुर में 8 से 11 तक
लुधियाना में 11 से 2 बजे तक
जालंधर में यह 11 से 2 बजे तक
इस क्रम में एचडीएफसी बैंक और यस बैंक की ओर से भी समय बदला गया है। उन्होंने समय 10 बजे से 2 बजे तक कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह 23 मार्च से 31 मार्च तक के लिए व्यवस्था की गई है।
HDFC बैंक और ICICI बैंक ने इससे पहले ही कोरोना के संक्रमण को देखते हुए समय में बदलाव कर लिया था। साथ ही अपने सभी बैंक ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी थी।
HDFC बैंक-रविवार के आलावा 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ही खुला रहेगा।
ICICI बैंक-बैंक ने एसएमएस के माध्यम से अपने सभी ग्राहकों को बताया है की उनका स्टाफ कम होगा। इसलिए बैंक सम्बन्धी कार्य ऑनलाइन करने का प्रयास करें।
Axis बैंक – बैंक ने एलान किया है कि बैंक के ग्राहक 23 मार्च से 31 मार्च, 2020 तक किसी भी बैंक के एटीएम में लेनदेन और ऑनलाइन IMPS को निःशुल्क कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ प्रीपेड, सेविंग और करंट ग्राहक उठा सकेंगे।

