Latest news

लालू की पार्टी से लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

 भाजपा से नाराज चल रहे  बिहार के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अगला लोकसभा चुनाव आरजेडी के टिकट पर लड़ सकते हैं।आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के एक ट्वीट से इसके संकेत मिले हैं। तेजस्वी ने ट्वीट किया है कि शत्रुघ्न सिन्हा के लिए राजद का दरवाजा खुला है। अगर शत्रुघ्न सिन्हा चाहें तो वह राजद की टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस ट्वीट के के जरिये तेजस्वी यादव ने परोक्ष रूप से शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे दिया है। जिस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा और तेजस्वी यादव एक दूसरे की प्रशंसा में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं, अगर वह एक दूसरे का साथ चुनाव में देते हैं, तो उसमें किसी को आश्चर्य भी नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like