Country

दिल्ली में राशन दुकानदार से 35 को हुआ कोरोना पॉजिटिव, जांच जारी

दिल्ली में राशन दुकानदार से 35 को हुआ कोरोना पॉजिटिव, जांच जारी

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पुलिस की गस्ती बढ़ा दी गई है। यहा पुलिस अपनी गाड़ी पर माईक लगाकर लोगों को जो संदेश दे रही है उससे लोगों की नींद उड चुकी है। जी हाँ, पुलिस के इस संदेश को सुनते ही घर के लोग एक दुसरे से यह पूछ रहे हैं कि जिस दुकान का नाम लाउडस्पीकर से घोषित किया जा रहा है उससे हमारे घर में सामान आया था क्या?

अगर कोई बताया है कि हाँ, सामान आया था तो फिर 100 नंबर पर फोन करके इत्तिला दे दी जाती है। पुलिसकर्मी उस घर में आते हैं और लोगों को उठाकर कोरोना वायरस के टेस्ट कराने ले जाते हैं। अब तक पुलिसकर्मी तुगलकाबाफद एक्सटेंशन की गली नंबर 26-27 से 93 लोगों को उठाकर टेस्ट कराने ले जा चुकी है।

जिसमें 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही गली से इतने लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाए गए हो और वह भी उस गली से जो पहले से ही हाट स्पॉट हो।

इसके हॉटस्‍पॉट घोषित होते ही यहां प्रशासन ने बैरिकेट लगाकर पूरी गली का सील कर दिया था। यहां बाहरी लोगों को आने-जाने की मनाही थी।

बताया जा रहा है कि तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 26-27 में पहले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद इस इलाके को हॉटस्‍पॉट घोषित करते हुए 14 तारीख को सील कर दिया गया था।

इसी दौरान यह ग्रासरी दुकानदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया।अब वह इलाके में राशन सप्‍लाई करने के दौरान कई लोगों के संपर्क में आया। इसके संपर्क में आने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में आते चले गए।

जब प्रशासन को इस बात का पता चला कि दुकानदार ही कोरोना पॉजिटिव है तो प्रशासन इसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करने लगा। लोगों को खोजने के लिए प्रशासन ने माइक पर एनाउंस करवाया ताकि लोग खुद जांच के लिए समाने आ जाएं।

इस दौरान 93 लोगों का पता चला जो इस दुकानदार के संपर्क में आया। इन सभी की जांच के बाद यह पता चला कि 35 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। अब प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि ये 35 लोग अब तक सैकड़ों या फिर हजारों लोगों के संपर्क में आ चुके होंगे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD