world

लॉकडाउन में छूट के बाद विश्व के इन देशों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण

लॉकडाउन में छूट के बाद विश्व के इन देशों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, फलस्तीन जैसे बहुत से देशों में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। फलस्तीन के प्रधानमंत्री मुहम्मद शतयेह ने पश्चिमी तट के हर्बोन में फिर से लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। शनिवार को हर्बोन में 103 नए केस मिले हैं।  मार्च में महामारी फैलने के बाद से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

तो वहीं, तुर्की में भी दो सप्ताह की छूट के बाद अब राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने राजधानी इस्तांबुल, इजमिर और बुरसा में दुबारा 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। तुर्की में संक्रमण के रोजाना करीब एक हजार से 1500 नए मामले सामने आ रहे हैं।

इसी बीच कोरोना महामारी से निपटने में दुनिया भर की वाहवाही बटोरने वालेे देश ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में फिर से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है। मेलबर्न शहर में एक दिन में रिकॉर्ड 21 नए केस मिले हैं, जो की एक महीने में सबसे अधिक है। इसपर राष्ट्रपति डेन एंड्र्यूज ने कहा कि लॉकडाउन में छूट के बाद से लोग सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना भूल गए हैं इसलिए हमें फिर से सख्ती बरतनी पड़ रही है।

रविवार को सऊदी अरब में सरकार ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू को खत्म करने का फैसला लिया है, परन्तु एक दिन पहले ही देश में चार हजार नए केस मिल चुुके हैं। हालांकि अभी भी वहां बड़े समारोह, भीड़ जुटने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने न्यूजीलैंड में कोरोना प्रकोप की शुरुआत में ही सख्त लॉकडाउन लगा कर निर्णायक फैसला लिया था। इस लॉकडाउन की बदौलत न्यूज़ीलैंड में केवल 1,500 के आस-पास लोग ही संक्रमित हुए है जिनमें से 22 की मौत भी हो चुकी है। न्‍यूजीलैंड में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आने के बाद से पिछले सप्‍ताह सभी आर्थिक और सामाजिक प्रतिबंधों को हटा लिया गया था।

कोरोना से मुक्‍त हो चुके शहर न्‍यूजीलैंड में एक बार फिर से यह महामारी लौट आई है। जिसके चलते अब न्‍यूजीलैंड ने यह ऐलान किया है कि देश में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। ये दोनों लोग हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं। इसके साथ ही न्‍यूजीलैंड के नए कोरोना वायरस मामलों से मुक्‍त रहने का 24 दिनों से चला आ रहा सिलसिला अब टूट चुका है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD