Latest news

तीन तलाक के खिलाफ आवाज बलंद करने वाली निदा खान के खिलाफ फतवा जारी

तीन तलाक जैसे मामलों के खिलाफ आवाज बलंद करने वाली बरेली के आला हजरत खानदान की बहू निदा खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. इसके तहत निदा खान का हुक्‍का पानी बंद कर दिया गया है. यह फतवा दरगाह आला हजरत के दारूल इफ्ता ने जारी किया है. इसमें कहा गया है कि निदा अल्‍लाह या खुदा के बनाए कानून का विरोध कर रही हैं. इस कारण उनके खिलाफ फतवा जारी किया जा रहा है. बरेली के शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निदा का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like