Country

डॉन के कारण फिर चर्चा में पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती

 नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती अपने कुत्ते (लैब्राडोर) डॉन की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, रविवार 15 जुलाई को देर रात को डॉन की मौत हो गई, लेकिन उसकी मौत की खबर सुर्खियों में है।
डॉन की मौत की खबर सुर्खियों में रहनी स्वाभाविक भी थी। असल में यह वही कुत्ता था जो पूर्व में सोमनाथ भारती और उनकी पत्नी लिपिका के बीच हुए विवाद के दौरान चर्चा में आया था। तब
लिपिका ने आरोप लगाया था कि भारती उन पर कुत्ता छोड़ देते थे।  लिपिका ने भारती पर कुत्ते से कटवाने के आरोप लगाए थे। बहरहाल अब वह कुत्ता दुनिया में नहीं रहा मगर सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर उसकी मौत की जानकारी दी तो वह सुर्खियों में आ गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD