मुंबई से एक क्वारंटीन सेंटर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाला क्वारंटीन सेंटर का डॉक्टर है। पीड़ित महिला की उम्र 40 साल है। वहीं रेप करने वाला व्यक्ति महज 25 साल का है। महिला ने पनवेल ग्रामीण थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने रेप समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं क्वारंटीन सेंटर में बलात्कार की इस घटना के बाद उसकी सुरक्षा पर एकबार फिर से सवाल उठने शुरू हो गए है।
पनवेल पुलिस के अधिकारी अशोक राजपूत ने बताया कि घटना गुरुवार देर शाम की है। रेप के बाद जब पीड़ित महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसे संक्रमित पाया गया है।
Maharashtra: 40-year-old woman allegedly raped at a COVID19 quarantine centre in Panvel. ACP, Panvel-Zone 2 says,"COVID19 positive and suspected patients are lodged at this centre. The man has been arrested&a case has been registered under relevant sections of Indian Penal Code." pic.twitter.com/JiLZMCtLvG
— ANI (@ANI) July 18, 2020
यह मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल का है। जिस दिन यह घटना महिला के साथ हुआ उस दिन आरोपी डॉक्टर ने महिला से पूछा था कि कोई तकलीफ है क्या? जिस पर महिला ने कहा था कि उसे बदन दर्द हो रहा है।
इसपर आरोपी डॉक्टर ने कहा कि मसाज करना पड़ेगा। महिला से कपड़े उतारवाया और मसाज किया। उसके बाद पीड़िता का मुंह दबाकर उसे बाथरूम में ले जाकर रेप किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका भी कोरोना टेस्ट कराया गया है।
वहीं इस घटना पर एसीपी ने कहा, “हमने धारा 376 और 354 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है। वह पृथक-वास में है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।”