कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी लगातार आंकड़ों को ट्वीट कर बता रहे हैं कि सरकार की तरफ से लगाया गया लॉकडाउन विफल रहा है। सोमवार को भी उन्होंने एक ट्वीट किया।
उन्होंने अपने ट्वीट में भारतीय अर्थव्यवस्था और कोरोना के कारण मौतों की बढ़ती संख्या का एक ग्राफ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “यह लॉकडाउन साबित करता है कि अज्ञानता से अधिक खतरनाक घमंड है -अल्बर्ट आइंस्टीन”।
This lock down proves that:
“The only thing more dangerous than ignorance is arrogance.”
Albert Einstein pic.twitter.com/XkykIxsYKI— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2020
दो दिन पहले राहुल गांधी ने लॉकडाउन को लेकर मोदी की आलोचना की थी। राहुल गांधी ने सजा सुनाते हुए सरकार के फैसले को हवाला देते हुए निशाना साधा था, “इतने पागल कि वे एक ही काम करते हैं और एक अलग परिणाम की उम्मीद करते हैं अज्ञात।” लॉकडाउन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कड़ी टक्कर दी है। कई उद्योग दो महीने से अधिक समय से अर्थव्यवस्था के गतिरोध की चपेट में हैं।
अभी देश में कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। अभी हर 5 दिन में करीब 1000 की बढ़ोतरी हो रही है। बीते पांच दिन में रोजाना 11 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े हैं। 2-3 दिन में यह संख्या 11 से 12 हजार की दर से बढ़ने का अनुमान है। कल रविवार को 11 हजार 373 नए मामले सामने आए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 32 हजार 783 हो गई है।
कोरोना का ग्राफ ऐसे ही आगे बढ़ा तो जून के अंत तक संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पर पहुंच सकता है। डबलिंग रेट में 17.4 दिन है। इस हिसाब से 18 जुलाई तक यह संख्या 10 लाख और अगस्त के पहले हफ्ते में 20 लाख हो सकती है।
कल रविवार को 7364 संक्रमित ठीक हुए। 321 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2224 नए केस बढ़े। यह संख्या लगातार तीसरे दिन 2 हजार से ज्यादा है। महाराष्ट्र में 3394 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

