पूरे देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। लेकिन असम और बिहार के लोगों के लिए यह दोहरी मार है। एक तरफ कोरोना का खौफ तो दूसरी तरफ बाढ़, वज्रपात और भूस्खलन से हो रही मौत। बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। कई संस्थाओं ने राहत सामग्री पहुंचा रही है। बिहार और असम में तीन संगठन हैं जो राहत और पुनर्वास का काम कर रही है ताकि लोगों का जीवन एक बार फिर से सामान्य हो सकें।
इसी बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोन्स बाढ़ पीड़ितों के लिए हाथ बढ़ाया है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ मिलकर बिहार और असम में काम कर रहे तीनों संगठनों को अज्ञात राशि दान किए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।
अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखते हुए कहा, “जब हमारा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, असम और बिहार में लोग भीषण बाढ़ के कारण पीड़ित हैं, इससे इतने सारे परिवार और आजीविका प्रभावित हुई हैं। हम असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैंl विराट और मैंने बाढ़ राहत और कल्याण में विश्वसनीय काम करने वाले तीन संगठनों का समर्थन करके जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। आपको भी आगे आकर इन संगठनों की मदद करनी चाहिए ताकि इन राज्यों का समर्थन करने के लिए मदद पहुंच सके।”
View this post on Instagram
विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि जितना हो सके लोगों की मदद करें।
View this post on Instagram
मालूम हो कि बिहार और असम में राहत का कार्य करने वाले तीन संगठन हैं रैपिड रिस्पांस, एक्शन एड और गूंज। इन्हीं तीनों संगठनों को एक अज्ञात राशि विराट और अनुष्का ने दान की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में इनका लिंक भी शेयर किया है।
वहीं इस नेक काम को करने के लिए सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा सामने आई थी। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर ट्वीट कर दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य में जहां मेरा जन्म हुआ है, लगातार भारी बारिश से बाढ़ग्रस्त है। असम की तरह यहां भी लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं क्योंकि उनके घर जलप्रलय में बह गए थे। जैसे-जैसे वे इस तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हमारी मदद की ज़रूरत है। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दिया है जिनकी टीम राज्य में सक्रिय राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हुई है। अब आपकी बारी है #BiharFloods।”
#Biharfloods@nickjonas and I have made a donation, now it’s your turn.@goonj: https://t.co/BHMYJa8ao1@FeedingIndia:https://t.co/lKFurhscCm
🙏 pic.twitter.com/CmE0bDI8gy— PRIYANKA (@priyankachopra) July 28, 2020
बता दें कि गूंज और जोमाटो फीडिंग इंडिया जैसे कुछ संगठनों के लिंक प्रियंका ने भी शेयर किये थे और अपने सभी फैंस को दान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया था।

