Country

देश में 51 हजार से ज्यादा जानें ले चुका है कोरोना 

लाख कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या  26  लाख से ज्यादा हो गई है।कोरोना से  मरने वालों की संख्या भी 52  हजार के करीब पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 57 हजार से ज्यादा नए मामले आए। हालांकि, इस दौरान 55 हजार से ज्यादा मरीज इस महामारी से मुक्त भी हो गए। आज 17 अगस्त सोमवार की सुबह 7.30 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के 57 हजार 982 नए मामलों के साथ देश में कुल कोरोना मामलों  की संख्या 26 लाख, 48 हजार, 353 हो गई है। जबकि इस महामारी से  देश  में अब तक 51 हजार 59 लोगों की जान जा चुकी  है। पिछले चौबीस घंटों  में इस महामारी से 1 हजार 65 लोगों ने दम तोड़ा है।

हालांकि, अच्छी बात ये है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या  भी तेजी से बढ़ रही है।कल  57 हजार 584 नई रिकवरी के साथ ठीक हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 19 लाख, 20 हजार, 217 पर जा पहुंची है।अब तक 19  लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए है।इस समय  देश में रिकवरी 71.91 और मृत्यु दर 1.93 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार पहुंचने में 23 दिन लगे, ब्राजील में 95 दिन लगे, मेक्सिको में 141 दिन और भारत में 156 दिन। भारत में मृत्युदर 1.93 फीसद है, जो वैश्विक औसत से भी कम है। कोरोना से अमेरिका में मृत्युदर 3.19 फीसद, ब्राजील में 3.33 फीसद, मेक्सिको में 10.89 प्रतिशत और ब्रिटेन में 14.98 फीसद है। भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 72 फीसद हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मरने वालों में 70 फीसद से अधिक वैसे लोग हैं, जो पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

राज्यवार  कोरोना के मामले :

क्रम संख्या राज्य कुल केस ठीक हुए लोग मौतें
1. अंडमान निकोबार 2399 1226 28
2. आंध्र प्रदेश 289829 201243 2650
3. अरुणाचल प्रदेश 2701 1808 5
4. असम 104093 72566 189
5. बिहार 16642 11498 537
6. चंडीगढ़ 2102 1137 29
7. छत्तीसगढ़ 15621 10235 142
8. दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव 1881 1431 2
9. दिल्ली 152580 137561 4196
10. गोवा 11639 7775 104
11. गुजरात 78783 61596 2785
12. हरियाणा 41153 39601 538
13. हिमाचल प्रदेश 4156 2720 18
14. जम्मू-कश्मीर 28470 20943 542
15. झारखंड 23224 14747 244
16. कर्नाटक 226966 141491 3956
17. केरल 44415 28894 157
18. लद्दाख 1948 1356 14
19. मध्य प्रदेश 45455 34038 1105
20. महाराष्ट्र 595865 417123 20037
21. मणिपुर 4569 2632 16
22. मेघालय 1374 675 6
23. मिजोरम 789 371 0
24. नगालैंड 3394 1422 7
25. ओडिशा 60050 42277 396
26. पुदुचेरी 7732 4443 110
27. पंजाब 31206 19413 812
28. राजस्थान 61296 46604 876
29. सिक्किम 1167 673 1
30. तमिलनाडु 338055 278270 5766
31. तेलंगाना 91361 68126 693
32. त्रिपुरा 7076 5151 55
33. उत्तराखंड 12175 8100 152
34. उत्तर प्रदेश 154418 100432 2449
35. पश्चिम बंगाल 116498 86771 2428
भारत में कुल 2647316 1918076 51045

You may also like